इसरो ने भारत के पहले सौर मिशन आदित्य एल-1 की कक्षा बढ़ाने के लिए पृथ्वी से जुड़ी पहली प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की | The Voice TV

Quote :

"आप जिस दिन बुरे विचारों के ऊपर अपने अच्छे विचारों को रख देंगे, उस दिन जिंदगी खुद-ब-खुद और बेहतरीन हो जाएगी।"

National

इसरो ने भारत के पहले सौर मिशन आदित्य एल-1 की कक्षा बढ़ाने के लिए पृथ्वी से जुड़ी पहली प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की

Date : 03-Sep-2023

 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने देश के पहले सौर मिशन आदित्‍य-एल-1 को पृथ्‍वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्‍थापित कर दिया है। इसरो ने एक ट्वीट में कहा कि अब इस यान की पृथ्‍वी से न्‍यूनतम दूरी 245 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 22 हजार 459 किलोमीटर है। इसरो ने कहा है कि यह उपग्रह अच्‍छी स्थिति में है और सामान्‍य काम कर रहा है।


आदित्‍य एल-1 की ऊंचाई पांच सितम्‍बर को दोपहर तीन बजे के आसपास एक बार फिर बढाई जाएगी। पृथ्‍वी की कक्षा में इस उपग्रह की ऊंचाई चार बार बढाई जानी है। इसके बाद 125 दिन में इस उपग्रह के 15 लाख किलोमीटर दूर एल-1 प्‍वाइंट पहुंचने की संभावना है।

आदित्‍य एल-1 मिशन से सूर्य की बाहरी परत-कोरोना और सौर पवन के संबंध में जानकारी मिल सकेगी। इसे कल सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया था।

 
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement