प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की सतह पर अपने सभी कार्य पूरे कर लिये हैं और इसे निष्क्रिय कर दिया गया है: इसरो | The Voice TV

Quote :

"आप जिस दिन बुरे विचारों के ऊपर अपने अच्छे विचारों को रख देंगे, उस दिन जिंदगी खुद-ब-खुद और बेहतरीन हो जाएगी।"

National

प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की सतह पर अपने सभी कार्य पूरे कर लिये हैं और इसे निष्क्रिय कर दिया गया है: इसरो

Date : 03-Sep-2023

 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने कल बताया कि प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की सतह पर अपने सभी कार्य पूरे कर लिये हैं और इसे निष्क्रिय कर दिया गया है। प्रज्ञान रोवर को चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान के जरिये चंद्रमा पर ले जाया गया था। 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतरने के बाद रोवर ने 100 मीटर से अधिक की दूरी तय की। इसरो ने यह भी बताया कि चंद्रमा पर अगला सूर्योदय 22 सितंबर को होने की आशा है और अन्य कार्यों के लिए प्रज्ञान रोवर को फिर से सफलतापूर्वक सक्रिय करने की उम्मीद है। इससे पहले, इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के रोवर प्रज्ञान और लैंडर विक्रम सही कार्य कर रहे हैं और चंद्रमा पर रात होने के बाद निष्क्रिय स्थिति में डाल दिया गया है। रिसीवर को चालू रखा गया है। उन्होंने कहा कि अन्य कार्यों के लिए प्रज्ञान रोवर को फिर से सफलतापूर्वक सक्रिय करेंगे।



RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement