जी-20 शिखर सम्मेलन का मुख्य स्थल 'भारत मंडपम' में सांस्कृतिक गलियारा आकर्षण का केंद्र होगा | The Voice TV

Quote :

"आप जिस दिन बुरे विचारों के ऊपर अपने अच्छे विचारों को रख देंगे, उस दिन जिंदगी खुद-ब-खुद और बेहतरीन हो जाएगी।"

National

जी-20 शिखर सम्मेलन का मुख्य स्थल 'भारत मंडपम' में सांस्कृतिक गलियारा आकर्षण का केंद्र होगा

Date : 02-Sep-2023

नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के मुख्य स्थल भारत मंडपम में जी-20 देशों की विरासत को प्रदर्शित करने वाला एक सांस्कृतिक गलियारा आकर्षण का केंद्र होगा। गलियारे में जी-20 देशों की कई कलाकृतियां प्रदर्शित होंगी। इस भव्य आयोजन में शिल्प बाजार के साथ-साथ वास्तविक और वर्चुअल प्रदर्शनियां भी लगाई जायेंगी। भारत मंडपम में लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत विषय पर एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है। आकाशवाणी समाचार के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, भारत के जी-20 सचिवालय के संचालन और लोजिस्टिक्स प्रमुख और विशेष सचिव मुक्तेश परदेशी ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए की जा रही सभी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बात की। श्री परदेशी ने कहा कि भारत की जी-20 की अध्यक्षता लोगों के लिए महत्वपूर्ण बन गई है क्योंकि देश ने इसे एक राष्ट्रीय उत्सव के रूप में स्वीकार किया है। 



RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement