अरविंदर सिंह लवली को मिली दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की कमान | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

अरविंदर सिंह लवली को मिली दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की कमान

Date : 31-Aug-2023

 नई दिल्ली, 31 अगस्त । कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को एक पत्र जारी कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

वेणुगोपाल ने कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल के योगदान को पार्टी हमेशा याद रखेगी और पार्टी उनके कार्यों की सराहना करती है।

उल्लेखनीय है कि अरविंदर सिंह लवली वर्ष 1998 में पहली बार दिल्ली की गांधी नगर विधानसभा से विधायक बने। वह वर्ष 2003, 2008 और 2013 में भी विधायक रहे और दिल्ली के शिक्षा मंत्री की भूमिका भी निभा चुके हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement