कांग्रेस नेता ए के एंटनी के बेटे बने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

कांग्रेस नेता ए के एंटनी के बेटे बने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता

Date : 29-Aug-2023

 देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं कांग्रेस नेता ए. के. एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। अनिल एंटनी को पिछले महीने ही राष्ट्रीय सचिव बनाया गया था।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में शुमार ए.के. एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी एक समय में कांग्रेस के नेता थे और केरल कांग्रेस के चर्चित चेहरों में शामिल थे। लेकिन गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री विवाद के बाद पर कांग्रेस के रुख को देखते हुए उन्होंने जनवरी में पार्टी छोड़ दी थी और वे भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा से जुड़ते ही उन्हें पार्टी में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई। अब उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में स्थान दिया गया है। बताया जा रहा है कि केरल में भाजपा को मजबूत करने के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement