ओणम की पूर्व संध्या पर उपराष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संदेश | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

ओणम की पूर्व संध्या पर उपराष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संदेश

Date : 28-Aug-2023

 उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को ओणम की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

उपराष्ट्रपति ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मैं ओणम के शुभ अवसर पर अपने देश के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ओणम एकता, फसल और सांस्कृतिक समृद्धि का उत्सव है, जो समुदायों को परंपराओं की डोर में बांधता है।

उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि महान राजा महाबली की याद में मनाया जाने वाला यह त्योहार परोपकार, करुणा और बलिदान के शाश्वत मूल्यों की मार्मिक याद दिलाता है। यह हमारे कृषक समुदाय के अथक प्रयासों का सम्मान करने और प्रकृति की उदारता के लिए उसके प्रति आभार व्यक्त करने का भी अवसर है। ओणम की भावना सभी के जीवन में खुशियाँ और समृद्धि लाए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement