केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में यूरोपीय संघ के स्टेट सैक्ट्रिएट फार इकोनोमिक अफेयर की निदेशक हेलेना बडलीगर के साथ बैठक की। बैठक के दौरान भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संगठन-ईएफटीए के देशों ने व्यापार और निवेश संबंध सुदृढ करने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और ईएफटीए राष्ट्रों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों पर विस्तृत विचार विमर्श किया। दोनों ने व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते की वार्ता की प्रगति की समीक्षा भी की।
