आयोजन भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण -आई.आर.डी.ए.आई. और राष्ट्रीय विकलांग रोजगार संवर्धन केंद्र, मुंबई के सहयोग से किया जा रहा है। | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

आयोजन भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण -आई.आर.डी.ए.आई. और राष्ट्रीय विकलांग रोजगार संवर्धन केंद्र, मुंबई के सहयोग से किया जा रहा है।

Date : 25-Aug-2023

 राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग - एन.एच.आर.सी. आज मुंबई में दिव्यांग जन स्वास्थ्य बीमा पर 1 दिवसीय ओपन हाउस परामर्श सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण -आई.आर.डी.ए.आई. और राष्ट्रीय विकलांग रोजगार संवर्धन केंद्र, मुंबई के सहयोग से किया जा रहा है।

 

सम्मेलन का उद्देश्य विशेष रूप से खुदरा पॉलिसियों के लिए बीमा प्रदाताओं से संपर्क करते समय दिव्यांगजनों के सामने आने वाली चुनौतियों, अपनी पॉलिसियां प्रदान करने में बीमा कंपनियों की चुनौतियों, आई.आर.डी.ए.आई. जैसे नियामक प्राधिकरणों, बीमा प्रदान करने में बीमा श्रृंखला के सामने आने वाली चुनौतियों को समझना और दिव्यांगजनों के लिए आई.आर.डी.ए.आई. द्वारा विकसित बीमा उत्पादों के लॉन्च पर चर्चा और प्रचार करना है।

 

यह सम्मेलन 2 सत्रों में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता एन.एच.आर.सी. के सदस्य डॉक्‍टर ज्ञानेश्वर मनोहर मुले करेंगे। इस सम्मेलन में संयुक्त सचिव, देवेन्द्र कुमार निम और एनएचआरसी के अन्य अधिकारी भाग लेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement