चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान का गति संचालन शुरू हो गया है- इसरो | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान का गति संचालन शुरू हो गया है- इसरो

Date : 25-Aug-2023

 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने कहा है कि चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान का गति संचालन शुरू हो गया है और मिशन निर्धारित समय पर चल रहा है। संगठन ने कहा कि यान की सभी प्रणालियाँ सामान्य रूप से काम कर रही हैं। इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने बताया कि लैंडर मॉड्यूल पेलोड चालू कर दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि लैंडर और रोवर पर लगे उपकरण अब चंद्रमा की खनिज संरचना और उसके वातावरण में भूकंपीय गतिविधियों का अध्ययन करेंगे। रोवर प्रज्ञान ने कल लैंडर विक्रम से बाहर निकल कर चंद्रमा पर भ्रमण किया।

 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement