भाजपा ने जयंती पर सुषमा स्वराज को किया नमन | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

भाजपा ने जयंती पर सुषमा स्वराज को किया नमन

Date : 14-Feb-2024

 नई दिल्ली, 14 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज (बुधवार) पूर्व केंद्रीयमंत्री सुषमा स्वराज को उनकी जयंती पर याद करते हुए नमन किया। भाजपा ने एक्स हैंडल पर लिखा है, ''सौम्यता और सादगी की प्रतिमूर्ति, मृदुभाषी, ओजस्वी वक्ता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री, पद्म विभूषण सुषमा स्वराज जी की जयंती पर सादर नमन।''



उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी 1952 को जन्मीं प्रमुख भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज का जब निधन हुआ तो वह विदेशमंत्री थीं। साल 2019 में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। वह ऐसी नेता थीं, जो अपनी दरियादिली और सहानुभूति के लिए जानी जाती थीं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement