आईएनडीआईए को झटका, पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर लड़ेगी आम आदमी पार्टी | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

आईएनडीआईए को झटका, पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Date : 10-Feb-2024

 नई दिल्ली, 10 फरवरी । विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए को आम आदमी पार्टी ने एक और झटका दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब के खन्ना में एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा कि उनकी पार्टी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर भी अपना प्रत्याशी उतारेगी।

केजरीवाल की इस घोषणा पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में आईएनडीआईए पर तंज कसते हुए कहा कि गठबंधन का ढांचा चरमरा रहा है। इस गठबंधन का कोई मिशन नहीं, कोई विजन नहीं है। इस गठबंधन का मकसद सिर्फ कमीशन और भ्रष्टाचार करना, सिर्फ भ्रम और विरोधाभास पैदा करना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा अजीब है। यह न्याय यात्रा के बजाय 'अलविदा यात्रा' ज्यादा है। उन्हें इसके बजाय 'आईएनडीआईए जोड़ो यात्रा' निकालनी चाहिए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement