मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पंडित भीमसेन जोशी और बिरजू महाराज को जयंती पर किया नमन | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पंडित भीमसेन जोशी और बिरजू महाराज को जयंती पर किया नमन

Date : 04-Feb-2024

 भोपाल, 4 फ़रवरी । भारतीय नृत्य शैली कथक को वैश्विक पटल पर मान सम्मान दिलाने वाले पद्मविभूषण पं. बिरजू महाराज और हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन के सुप्रसिद्ध गायक, महान संगीत साधक, भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी की आज (रविवार को) जयंती है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से उन्हें नमन किया है।


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सुर सम्राट भीमसेन जोशी को जयंती पर याद करते हुए लिखा भारतीय शास्त्रीय गायन के महान साधक, भारत रत्न से विभूषित, सुर सम्राट पंडित भीमसेन जोशी जी की जयंती पर कोटिशः नमन। ख्याल, ठुमरी व भक्ति संगीत से भारतीय शास्त्रीय संगीत को और भी अधिक समृद्ध करने वाले, आपके मधुर सुर सदैव हमारी स्मृतियों में जीवित रहेंगे।


एक अन्य संदेश के माध्यम से उन्होंने नृत्य कलाकार बिरजू महाराज को जयंती पर नमन करते हुए लिखा संपूर्ण विश्व में भारतीय नृत्य की कथक शैली को प्रसिद्धि दिलाने वाले पद्म विभूषण, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, कालिदास सम्मान से सम्मानित, प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य कलाकार बिरजू महाराज जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। भारतीय नृत्य की कथक शैली को विश्व पटल पर स्थापित करने में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए आपका सदैव स्मरण किया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement