भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज अपना 139 वां स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस महाराष्ट्र के नागपुर शहर में होने वाली अपनी मेगा रैली 'हैं तैयार हम' के साथ अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी नेताओं के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस सिलसिले में आयोजित रैली को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि रैली में देश भर से 10 लाख से अधिक पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
