मौसम विभाग ने ओडिशा, उत्तरी राजस्थान और उत्तर –पश्चिम समेत अन्य राज्यों में घने कोहरे की संभावना व्यक्त की है | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

मौसम विभाग ने ओडिशा, उत्तरी राजस्थान और उत्तर –पश्चिम समेत अन्य राज्यों में घने कोहरे की संभावना व्यक्त की है

Date : 28-Dec-2023

 मौसम विभाग ने आज और कल ओडिशा, उत्तरी राजस्थान और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति की संभावना व्‍यक्‍त की है।

की है। यह स्थिति अगले 3 दिन तक सुबह के समय असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बनी रहेंगी। अगले 2 दिन तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है।

  

मौसम विभाग ने मौसम बुलेटिन में 31 दिसंबर से 3 दिन तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। विभाग ने कहा कि यह एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण है, जिसके 30 तारीख से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है । साथ ही इसके प्रभाव और निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के साथ इसके संपर्क से 30 दिसम्‍बर से 4 दिन तक दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम वर्षा की  सम्भावना है।

    

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 दिन में उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में और कल तक मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा, हालांकि उसके बाद इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement