उद्योगपति रतन टाटा का देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान : एकनाथ शिंदे | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

उद्योगपति रतन टाटा का देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान : एकनाथ शिंदे

Date : 20-Aug-2023

 मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उद्योगपति रतन टाटा का महाराष्ट्र सहित पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राज्य सरकार ने इस वर्ष रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम करने वाले सम्मानित करने का सिलसिला जारी रहेगा।

 
 
 
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को महाराष्ट्र इंडस्ट्री अवार्ड्स 2023 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर राज्यपाल रमेश बैस, उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और अजीत पवार के साथ उद्योग मंत्री उदय सामंत भी उपस्थित थे।
 
 
 
उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि मराठवाड़ा और विदर्भ भी समृद्धि हाईवे के कारण विकसित हुए हैं। अब वहां व्यापार करना भी आसान हो गया है। फडणवीस ने कहा कि रतन टाटा को पहला पुरस्कार मिलना सबसे खुशी का पल है। देश के निर्माण में टाटा समूह का योगदान अहम है। टाटा राष्ट्रीयकरण स्वीकार करने वाला समूह है। टाटा ने अब इस समूह में आधुनिकता भी जोड़ी है। अदार पूनावाला की तारीफ करते हुए फडणवीस ने कहा कि कोविड जैसी महामारी में भी सीरम ने दवा बनाकर एक अलग क्रांति पैदा कर दी। आज हम उन्हीं की वजह से इस हॉल में बिना मास्क के बैठते हैं। हम गढ़चिरौली में स्टील उद्योग का विकास कर रहे हैं। समृद्धि हाईवे के कारण मराठवाड़ा और विदर्भ का भी विकास हुआ है जिससे यहां कारोबार करना आसान हुआ है।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement