हिमाचल प्रदेश में अत्‍यधिक वर्षा और भू-स्‍खलन से जनजीवन प्रभावित, भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर राज्‍य में नुकसान का आकलन करेंगे | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

हिमाचल प्रदेश में अत्‍यधिक वर्षा और भू-स्‍खलन से जनजीवन प्रभावित, भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर राज्‍य में नुकसान का आकलन करेंगे

Date : 19-Aug-2023

 हिमाचल प्रदेश में हाल ही के दिनों में तेज बारिश, बादल फटने और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। राज्य में जल आपूर्ति, बिजली वितरण, सड़कें और अन्य आवश्यक संसाधन प्रभावित होने से जनजीवन अस्त-व्‍यस्‍त हो गया है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल प्रदेश का दौरा कर राज्य में हुए जान-माल के नुकसान का आकलन करेंगे। वे इस प्राकृतिक त्रासदी में दिवंगत लोगों के परिवारजनों के साथ मुलाक़ात भी करेंगे।

प्रदेश में अब तक भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं से 335 लोगों की जान चली गई हैं, जबकि 37 लोग अभी भी लापता हैं। प्रदेश में अब तक 10 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक की सम्पति का नुकसान भी आंका गया है। इस बीच शिमला के समरहिल क्षेत्र में ज़मींदोज हुए शिव बावड़ी मंदिर में लापता लोगों को निकालने का कार्य आज छठे दिन भी जारी रहा। इस घटना में मृतकों की संख्या 16  हो गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement