मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

Date : 26-Jan-2026

 पटना, 26 जनवरी ।

बिहार सहित पूरा देश आज 77 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पटना के गांधी मैदान में भी गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया है। गांधी मैदान के लिए निकलने से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 01 अणे मार्ग स्थित म आवास पर झंडा फहराया। दौरान मुख्यमंत्री ने तिरंगे को सलामी दी और प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, सुरक्षाबल और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान के साथ पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आया। सीएम नीतीश ने ट्विट कर भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। सीएम नीतीश ने लिखा कि,गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास में झंडा फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने सभी बिहारवासी को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

मौके पर झंडा फहराने के बाद उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि हम ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लें जिसमें प्रत्येक देशवासी अपने नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो। यह गौरवपूर्ण अवसर हमें संविधान के मूल्यों लोकतंत्र, समानता और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement