आज का दिन विज्ञान और ज्ञान के क्षेत्र में ऐतिहासिक महत्व रखता है। वर्ष 1880 में महान आविष्कारक थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट प्राप्त किया। यह आविष्कार आधुनिक सभ्यता के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ, जिसने मानव जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर किया और औद्योगिक क्रांति को नई गति दी।
इसके कुछ वर्ष बाद, 1888 में ज्ञान और खोज के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक पहल हुई, जब वाशिंगटन डी.सी. में नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी की स्थापना/आयोजन किया गया। इस संस्था ने भूगोल, विज्ञान, प्रकृति, इतिहास और संस्कृति से जुड़ी वैश्विक जानकारियों को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन दोनों घटनाओं ने विज्ञान, शिक्षा और मानव जिज्ञासा को नई दिशा दी, जिसका प्रभाव आज भी पूरी दुनिया में देखा जा सकता है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1823 - अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया।
1880 - थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।
1888 - नेशनल ज्योग्रॉफिक सोसाइटी का वाशिंगटन में आयोजन किया गया।
1891 - पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये।
1905 - मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनायी।
1915 - अमेरिकी मरीन ने हैती पर क़ब्ज़ा किया।
1943 - अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।
1944 - सोवियत सेना ने जर्मनी और फिनलैंड की सेनाओं को सेंट पीटर्सबर्ग से निकालकर पिछले 872 दिन की घेराबंदी को समाप्त किया।
1948 - पहला टेप रिकॉर्डर बिका।
1959 - नयी दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधार शिला रखी गयी।
1964 - फ्रांस ने कम्युनिस्ट चीन को मान्यता दी और उसके साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने पर सहमति जताई।
1967 - ‘अपोलो 1’ दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।
1969 - इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फाँसी की सज़ा सुनायी गयी।
1974 - राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।
1988 - पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।
1996 - पाकिस्तान को सं.रा. अमेरिका द्वारा 368 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति से संबंधित ब्राउन संशोधन को क़ानूनी रूप प्राप्त।
1996 - फ्रांस ने अपना छठा परमाणु परीक्षण किया।
2006 - क्षय रोग के खिलाफ स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में घोषित विश्वव्यापी अभियान के तहत ब्रिटेन ने भारत में इस बीमारी के नियंत्रण के लिए 7.9 करोड़ डॉलर देने का ऐलान किया।
2007 - पाकिस्तान के पेशावर में एक धार्मिक जुलूस से पहले एक फिदायीन बम हमले में 14 व्यक्तियों की मौत।
2008 - पश्चिम बंगाल के 13 ज़िलों में बर्ड फ्लू फैला।
2013 - अफगानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गये।
2013 - मिस्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मौत और 630 लोग घायल हुए।
जन्म
1884 - रघुनाथ कृष्ण फड़के - पद्मश्री से सम्मानित भारतीय मूर्तिकार।
1886 - राधाबिनोद पाल - टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश थे।
1889 - मुनि जिनविजय - प्राचीन भारतीय साहित्य के अन्वेषी, संपादक और पाठालोचक थे।
1901 - लक्ष्मण शास्त्री जोशी - भारतीय मराठी लेखकों में से एक थे।
1907 - पण्डित सीताराम चतुर्वेदी - प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार।
1922 - अजीत - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
1926 - अरुण कुमार श्रीधर वैद्य - भारतीय सेना के 13वें थल सेनाध्यक्ष थे।
1956 - अमर सिंह (राजनेता) - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध समाजवादी पार्टी से था।
1964 - ज्ञानेश कुमार - भारत के नवनियुक्त चुनाव आयुक्त हैं।
1978 - कॉनराड संगमा- मेघालय राज्य से एक भारतीय राजनेता तथा मेघालय के 12वें मुख्यमंत्री।
1999 - बिंदियारानी देवी - भारत की महिला भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) हैं।
निधन
1556- हुमायूं - मुगल बादशाह
1986 - निखिल बनर्जी - 20वीं सदी में भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक थे।
1992- भारत भूषण - प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेता।
2007- कमलेश्वर - हिन्दी कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार तथा पटकथा लेखक
2008 - इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन।
2009 - आर. वेंकटरमन - भारत के 8वें राष्ट्रपति
2010- गुम्माडी वेंकटेश्वर राव - तेलुगु चलचित्र अभिनेता
