रायपुर 26 जनवरी । गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज साेमवार काे राज्यपाल रमेन डेका राजधानी रायपुर में और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जिला मुख्यालय बिलासपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसदगण और विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे।
वहीं केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू दुर्ग, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बस्तर, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सरगुजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
