संसद तब भी चली थी, अब भी चलेगी: लोकसभा अध्यक्ष | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

संसद तब भी चली थी, अब भी चलेगी: लोकसभा अध्यक्ष

Date : 13-Dec-2023

नई दिल्ली, 13 दिसंबर । लोकसभा अध्यक्ष ने बुधवार को सदन के सदस्यों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए जानकारी दी कि सदन के अंदर दो लोगों द्वारा फैलाया गया धुआं खतरनाक नहीं था। उन्होंने सदस्यों को यह भी आश्वासन दिया कि वे सबसे अलग से बातचीत कर उनके सुझाव लेंगे कि कैसे सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

लोकसभा में आज शून्यकाल के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन के बीच में कूदकर हंगामा करने लगे। उन्होंने अपने जूतों से कुछ निकालकर सदन में पीले और हरे रंग का धुआं भी किया। वे तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगा रहे थे। दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। उनके हंगामे के चलते कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

इसके बाद दो बजे दोबारा लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई । लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्यों को सूचित किया कि जांच करा ली गई है और धुआं सामन्य है। इसमें खतरा नहीं है। वे सभी को आश्वासन देेते हैं कि पूरी जांच होने के बाद सदन को जानकारी दी जाएगी।

इस दौरान विपक्षी सांसदों ने अपनी बात रखनी चाही। उनकी सुरक्षा चिंताओं पर अध्यक्ष बिरला ने उन्हें आश्वासन दिया और कहा कि यह सदन चलना चाहिए। संसद हमले के बाद भी यह सदन चला था। वे सभी सांसदों की सुरक्षा चिंताओं पर अलग से बातचीत करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement