मप्र कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों काे मिल सकती है मंजूरी | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

मप्र कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों काे मिल सकती है मंजूरी

Date : 27-Jan-2026

 भाेपाल, 27 जनवरी । मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज मंगलवार काे आयोजित की गई है। यह बैठक शाम चार बजे मंत्रालय में होगी, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी जा सकती है।

जानकारी के अनुसार कैबिनेट बैठक में परिवीक्षा अवधि (प्रोबेशन पीरियड) में कार्यरत शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत देने वाले प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। कोर्ट के आदेश के बाद सरकार भर्ती के पहले महीने से ही 100 फीसदी वेतन देने के प्रस्ताव पर विचार कर सकती है। कोर्ट का स्पष्ट आदेश राज्य सरकार को दिए हैं कि शासकीय कर्मचारियों की प्रोबेशन अवधि समाप्त की जाए और नियुक्ति के पहले महीने से ही पूरा वेतन (100%) दिया जाए। इसी आदेश के अनुपालन में कैबिनेट में प्रस्ताव लाए जाने की संभावना है।

उल्‍लेखनीय है कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों के लिए वेतन की यह व्यवस्था लागू है कि पहले साल 70 फीसदी, दूसरे साल 80 फीसदी, तीसरे साल 90 फीसदी और चौथे साल से 100 फीसदी सैलेरी मिलती है। इस व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों ने न्यायालय का रुख किया था। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों से जुड़े इस अहम मुद्दे के अलावा अन्य विभागीय और नीतिगत प्रस्तावों पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement