लद्दाख युद्ध में वीरता और बुद्ध में आस्था के लिए जाना जाता है : राष्ट्रपति | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

लद्दाख युद्ध में वीरता और बुद्ध में आस्था के लिए जाना जाता है : राष्ट्रपति

Date : 01-Nov-2023

 नई दिल्ली, 01 नवंबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि लद्दाख में आध्यात्मिक, एडवेंचर, इको और स्वास्थ्य पर्यटन से जुड़ी अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि लद्दाख युद्ध में वीरता और बुद्ध में आस्था के लिए जाना जाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की लद्दाख यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को लद्दाख प्रशासन की ओर से सिंधु घाट पर एक नागरिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपति और लद्दाख के एलजी द्वारा सिंधु नदी की पूजा करने के साथ हुई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लेह में उनके सम्मान में आयोजित एक नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने लेह और लद्दाख के सौन्दर्य की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के माध्यम से केन्द्र शासित प्रदेश के 80 प्रतिशत परिवारों तक नल से जल पहुंच चुका है। उन्होंने यहां के लोगों की वीरता की प्रशंसा की।

राष्ट्रपति ने लद्दाख की जनता से विभिन्न क्षेत्रों में अपने योगदान को बढ़ाते रहने का आह्वान किया । उन्होंने आशा व्यक्त की कि अपनी भौगोलिक ऊंचाइयों की भांति ही लद्दाख की जनता भी प्रगति की ऊंचाइयां छुएगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement