ज्ञान संस्कार और सनातन धर्म के उत्कर्ष का केंद्र बनेगा संस्कृत विश्वविद्यालयः मंत्री शुक्ल | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

ज्ञान संस्कार और सनातन धर्म के उत्कर्ष का केंद्र बनेगा संस्कृत विश्वविद्यालयः मंत्री शुक्ल

Date : 07-Oct-2023

 भोपाल, 7 अक्टूबर । जनसम्पर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि आज विंध्यवासियों का तीन पीढ़ियों का सपना पूरा हो रहा है। पूरे विंध्य में संस्कृत के विद्यालय और महाविद्यालय हैं। स्वामी ऋषि कुमार, पंडित रामसागर शास्त्री, पंडित कुशल प्रसाद शास्त्री, पं. भगवानदत्त शास्त्री तथा अन्य संस्कृत विद्वानों ने बरसों विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रयास किया। उन सबके आशीर्वाद और भगवान की कृपा से यह कार्य पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना में बहुत बड़ा योगदान दिया है। लगातार प्रयास करने के बाद हमको यह सौगात मिली है। उन्होंने आशा की है कि रामानुज संस्कृत विश्वविद्यालय ज्ञान अध्यात्म और सनातन धर्म के विकास का केंद्र बनेगा।



जनसम्पर्क मंत्री शुक्ल शनिवार को रीवा में संस्कृत विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां लक्ष्मणबाग मंदिर परिसर में श्री रामानुज संस्कृत विश्वविद्यालय का विधि-विधान से भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा भारत ही नहीं दुनिया की अनेक भाषाओं की जननी है। वेद पुराण उपनिषद का अप्रतिम ज्ञान हमें संस्कृत भाषा के माध्यम से मिलता है। संस्कृत भाषा हमें ज्ञान के साथ-साथ जीवन के सच्चे संस्कार देती है। संस्कृत देव भाषा है। इसका जितना महत्व प्राचीन काल में था उतना ही महत्व वर्तमान काल में भी है।




समारोह में कलेक्ट्रेट कार्यालय के छह कर्मचारियों को मंत्री शुक्ल ने अनुकंपा नियुक्ति का आदेश प्रदान किया। पत्रकार राजेंद्र पांडेय द्वारा लिखित पुस्तक “माँ भारती के सपूत - विंध्य के लाल” का विमोचन मंत्री शुक्ल ने किया। इस मौके पर सांसद जनार्दन मिश्र, संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, संतगण तथा संस्कृत के विद्वान, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement