49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय में शुरू | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय में शुरू

Date : 07-Oct-2023

 देहरादून, 07 अक्टूबर । उत्तराखंड की राजधानी स्थित पुलिस मुख्यालय में 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस के प्रथम सत्र 5जी युग में पुलिस व्यवस्था के अन्तर्गत हुई चर्चा का प्रारंभ अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तरप्रदेश राजा श्रीवास्तव ने किया। हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस संगोष्ठी के अधिकारियों को एफआरआई में संबोधित करेंगे।

देहरादून पुलिस मुख्यालय में शनिवार को प्रारंभ हुई इस संगोष्ठी के अंतर्गत अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तरप्रदेश राजा श्रीवास्तव ने बताया कि भ्रष्टाचार विरोधी जांचों में एआई के उपयोग से क्रान्तिकारी बदलाव आए हैं। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कर अल्प समय में डेटा का विश्लेषण कर जांचों को समय से किया जा सकता है। अपराधियों का डिजिटल बिहेवियर रिपोर्ट जांच में काफी मदद देती है। वर्तमान समय में कई जांचों में फाइनेंशियल, बिहेवियर एनालिसिस का प्रयोग कर अच्छे रिजल्ट मिले हैं, जो साक्ष्यों को न्यायालय में मजबूत आधार प्रदान करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि कानून प्रवर्तन एजेन्सियों एवं अन्य विभागों के बीच डेटा शेयरिंग भी काफी महत्वपूर्ण है।

साइबर सुरक्षा में जानी अनजानी धमकियों पर संयुक्त निदेशक सूचना ब्यूरो ने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आईपी कैमराें का उपयोग हो रहा है। आईपी कैमराें के नेटवर्क को सुरक्षित करना महत्वपूर्ण पहलू है।

संयुक्त कमिश्नर, दिल्ली बीएस जायसवाल ने पुलिस ने जिओ स्पटाइल तकनीक और बिग डाटा एनालिसिस के आधार पर प्रभावी सीमा प्रबन्धन पर प्रकाश डाला। उन्होंने जीआईएस, जीपीएस जीओ डम का उपयोग कर कार्यप्रणाली में सुधार करने के लिए निर्देश दिया। इस संगोष्ठी के पुलिस आलाधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एफआरआई में संबोधित करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement