राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुजरात विधानसभा में राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना का शुभारंभ करेंगी। वे इस अवसर पर विधायकों को संबोधित भी करेंगी। राष्ट्रपति आज गांधीनगर में राजभवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के देशव्यापी आयुष्मान भव: अभियान की भी शुरुआत करेंगी। इस बीच आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिन का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। यह विधानसभा का पहला पेपरलेस सत्र होगा जिससे कागज की बचत होगी।
