जम्मू पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वागत किया | The Voice TV

Quote :

"आप जिस दिन बुरे विचारों के ऊपर अपने अच्छे विचारों को रख देंगे, उस दिन जिंदगी खुद-ब-खुद और बेहतरीन हो जाएगी।"

National

जम्मू पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वागत किया

Date : 12-Sep-2023

 जम्मू, 12 सितंबर । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार दोपहर अपने एक दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंच गए। जम्मू हवाई अड्डे पर केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया। जम्मू से रक्षा मंत्री सीधे सांबा के लिए रवाना हो गए, जहां पर उन्हें सांबा जिले के देवक पुल सहित 90 परियोजनाओं का उद्घाटन करना है।

देवक पुल जून 2023 में 3150 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ था। इस पुल की लंबाई 422.9 मीटर है और इसे बनाने में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मात्र ढाई वर्ष का समय लिया है। पुल का निर्माण अप्रैल 2021 को शुरू किया गया था। यह पुल देवक नदी पर अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ लगते कौलपुर गांव के पास बनाया गया है। देवक पुल भारत और पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर है। इससे सीमा पर किसी भी समय स्थिति खराब होने पर सेना एवं अर्धसैनिक बलों को सीमा पर पहुंचने में काफी मदद मिलेगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को बीआरओ की 90 परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद आईआईटी जम्मू के जगती परिसर में चल रहे नॉर्थ टेक संगोष्ठी में भाग लेंगे। उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिन्द्र कुमार ने सोमवार को इस तीन दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement