लोक सभा अध्यक्ष ने आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई | The Voice TV

Quote :

"आप जिस दिन बुरे विचारों के ऊपर अपने अच्छे विचारों को रख देंगे, उस दिन जिंदगी खुद-ब-खुद और बेहतरीन हो जाएगी।"

National

लोक सभा अध्यक्ष ने आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Date : 02-Sep-2023

 लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

बिरला ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने हर बार अंतरिक्ष में इतिहास रचने का काम किया है। अनंत की खोज में इनका हर प्रयास मानवता के कल्याण की राह प्रशस्त कर रहा है। इनका समर्पण देश का गौरव बढ़ा रहा है। 140 करोड़ भारतीयों को इसरो पर गर्व है।

उल्लेखनीय है कि इसरो ने आज दोपहर 11:50 बजे सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य-एल1 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब आदित्य-एल1 मिशन को इसरो ने प्रारंभ किया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement