प्रधानमंत्री मोदी पर बरसीं ममता, लगाए आरोप | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

प्रधानमंत्री मोदी पर बरसीं ममता, लगाए आरोप

Date : 12-Aug-2023

 कोलकाता, 12 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भाजपा के 'क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद' के पूर्वी सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर बंगाल पंचायत चुनाव में भारी हिंसा का आरोप लगाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक ऑडियो संदेश जारी कर जवाब दिया।

उन्होंने कहा, 'वह टीम इंडिया को लेकर बिना सबूत के कुछ भी कह रहे हैं। वह चाहते हैं कि गरीब लोग मर जाएं, देश मर जाए। आम लोगों को परेशानी होने दीजिए। सिर्फ भाजपा ही रहेगी। वह अपनी विचारधारा लोगों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।'

ममता ने कहा, 'आप कभी भ्रष्टाचार के बारे में बात नहीं कर सकते क्योंकि आप अपने आप को कई चीजों से घेर लेते हैं। उदाहरण के लिए पीएम केयर फंड, राफेल डील, देश की रक्षा फैक्ट्रियां बेचना, राष्ट्र के स्वामित्व वाले उद्यमों को बेचना। आप उन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते जो आपके साथ रह कर भ्रष्टाचार करते हैं। आपके लोगों ने बंगाल के 16-17 लोगों को मार डाला। आप भी उन्हें राजनीतिक हवा दे रहे हैं।'

ममता के अलावा तृणमूल की राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यमंत्री शशि पांजा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री को भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने का समय मिलता है लेकिन मणिपुर जाने का समय नहीं मिलता। आपने अनेक असत्य बातें कही हैं।'


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement