· 05:45 PM,Aug 10 2023
पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के लोगों को सीक्रेट वरदान मिला हुआ है। ये लोग जिसका बुरा चाहेंगे, उसकी भलाई ही होगी। आपको बड़ा सीक्रेट वरदान है जी। मैं तीन उदाहरण से ये सीक्रेट वरदान को सिद्ध कर सकता हूं। इन लोगों ने बैंकिंग सेक्टर के लिए कहा था। देश बर्बाद हो जाएगा न जाने क्या-क्या कहा था। बड़े-बड़े विद्वानों को विदेशों से ले आते थे। ताकि उनकी बात कोई न माने तो उनकी मान ले। जब इन्होंने बैंकों का बुरा चाहा तो हुआ क्या हमारी सरकारी बैंकों का नेट प्रॉफिट दोगुने से ज्यादा हो गया। एनपीए की बाधा लगा गए थे उसको भी हम पार कर गए हैं। दूसरा उदाहरण, हमारे डिफेंस के हेलिकॉप्टर बनाने वाली सरकारी कंपनी HAL। ये HAL को लेकर कितनी भली बुरी बातें इन्होंने की थी। क्या कुछ नहीं कहा गया था HAL को लेकर। इसका दुनिया पर असर पड़ता। भारत की डिफेंस इंडस्ट्री खत्म हो चुकी है। जैसे आजकल खेतों में जाकर वीडियो शूट होता है। वैसा ही उस समय HAL फैक्ट्री के दरवाजे पर मजदूरों की सभा कराकर वीडियो शूट कराया गया था। इतना बुरा चाहा और कहा। वो सीक्रेट आज HAL सफलता की नई बुलंदियों को छू रहा है। HAL ने अबतक का सबसे ज्यादा राजस्व हासिल किया है। आज HAL देश की आन बान और शान बनकर उभरा है। तीसरा उदाहरण, LIC के लिए क्या-क्या कहा गया था गरीबों के पैसे डूब रहे हैं। जितनी उतनी कल्पनाशक्ति थी , जितने उनके दरबारियों ने कागज पकड़ा दिया था, उतना बोल रहे थे। लेकिन आज LIC लगातार मजबूत हो रही है।
· 05:38 PM,Aug 10 2023
विपक्ष के लिए मेरे खिलाफ सबसे प्रिय नारा क्या है, मोदी तेरी क्रब खुदेगी। ये इनका पसंदीदा नारा है। मेरे लिए इनकी गालियां, ये अपशब्द, ये अलोकतांत्रिक भाषा, मैं उसका भी टॉनिक बना देता हूं।
पीएम मोदी
· 05:36 PM,Aug 10 2023
भारत की उपलब्धियों पर कांग्रेस को ऐतराज
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की उपलब्धियों पर कांग्रेस समेत कुछ दलों को ऐतराज है। जो सच्चाई दुनिया को दूर से देखती है वो इनको नहीं दिखता है। अविश्वास और घमंड इनकी रगों में रच-बस गया है। वो जनता के विश्वास को कभी देख नहीं पाते हैं। ये जो शुतुरमुर्ग एप्रोच है इसके लिए देश क्या कर सकता है। पुरानी सोच वाले होते हैं तो वो कहता है कि जब शुभ होता है, कुछ मंगल होता है तो काला टीका लगा देते हैं। आज जब देश का मंगल हो रहा है तो आपको धन्यवाद करता हूं कि काले ड्रेस में आकर आपने इस मंगल को सुरक्षित करने काम किया है। इसके लिए धन्यवाद करता हूं।
· 05:33 PM,Aug 10 2023
आज देश में गरीबी तेजी से घट रही है। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 5 साल में साढ़े 13 करोड़ लोग बाहर आए हैं। आईएमएफ अपने वर्किंग पेपर में लिखा है कि भारत ने अति गरीबी को करीब-करीब खत्म कर दिया है। IMF ने हमारी डीबीटी और सोशल स्कीम को कहा है कि ये लॉजिस्टकल मार्बल है।
