संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी का तंज | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी का तंज

Date : 10-Aug-2023

 

 

·         05:30 PM,Aug 10 2023

अभी भी कुछ लोग भारत की साख को दाग लगाने की कोशिश कर रहे

पीएम मोदी ने कहा कि इस काल खंड में हम सबका बहुत बड़ा दायित्व है। बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे समय में हम सबका एक ही फोकस होना चाहिए। देश के लोगों के सपनों को पूरा करने का संकल्प। यही समय की मांग है। हमने भारत के युवाओं को घोटालों से रहित सरकार दी है। हमने भारत के युवाओं को खुले आसमान में उड़ने के लिए हौसला दिया है। हमने दुनिया में भारत की बिगड़ी हुई साख को भी संभाला है। उसे एक बार फिर नई ऊंचाई पर ले गए हैं। अभी कुछ लोग कोशिश कर रहे हैं कि हमारी साख को दुनिया में दाग लग जाए।

·         05:24 PM,Aug 10 2023

अधीर रंजन पर पीएम मोदी ने ली चुटकी

पीएम मोदी ने अधीर रंजन पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि इस अविश्वास प्रस्ताव में कुछ ऐसी चीजें भी नजर आईं जो पहले कभी नहीं देखा। सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता का नाम बोलने की सूची में नाम ही नहीं था। 1999 में वाजपेयी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया। शरद पवार ने उसका नेतृत्व किया। 2003 में सोनिया गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव रखा। 2018 में खरगे जी ने विषय को आगे बढ़ाया। इस बार अधीर बाबू का क्या हाल हो गया। उनकी पार्टी ने उन्हें बोलना का मौका नहीं दिया। ये तो कल अमित भाई ने कहा तो अध्यक्ष जी ने आपने उनको मौका दिया। लेकिन गुड़ का गोबर कैसे करना उसमें ये माहिर हैं।

·         05:20 PM,Aug 10 2023

हर बार आपने देश को निराशा के अलावा कुछ नहीं दिए। विपक्ष को कहूंगा जिनके बही खाते खुद के बिगड़े हुए हैं वो भी हमसे हमारा हिसाब लिए फिरते हैं।

पीएम मोदी


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement