सदन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कथित अनुचित व्यवहार को लेकर भाजपा महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात किया | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

सदन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कथित अनुचित व्यवहार को लेकर भाजपा महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात किया

Date : 10-Aug-2023

 भारतीय जनता पार्टी की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से सदन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कथित अनुचित व्यवहार को लेकर मुलाकात की। महिला सांसदों ने राहुल गांधी पर महिला सदस्यों का अपमान करने का आरोप लगाया है। संसद के बाहर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर श्री गांधी के भाषण खत्म होने के बाद जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बोलना शुरू किया तो श्री गांधी ने अपने हाव-भाव से महिलाओं का अपमान किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत दर्ज करा कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

 
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement