अविश्वास प्रस्ताव पर बहस - अपडेट | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस - अपडेट

Date : 09-Aug-2023

 

 
सदन में एक अभद्र लक्षण के दर्शन हुए। ये स्त्रीविरोधी पुरुष की ही हरकत हो सकती है। जो संसद की महिला सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस का इशारा करता है। ऐसी गरिमाविहीन आचरण को इस देश ने कभी नहीं देखा। ये उस खानदान के लक्षण हैं जो आज सदन में देश को पता चल गया है।
स्मृति इरानी, बीजेपी
  •  
    ये तबसे अडानी-अडानी कर रहे हैं तो थोड़ा मैं भी बोल दूं। फोटो मेरे पास भी है। इतना ही खराब है तो जीजाजी उसके साथ क्या कर रहे हैं। पूछना चाहती हूं कि 1993 में मुंद्रा पोर्ट ने कांग्रेस की सरकार ने अडानी को जगह दी तब पीएम कौन थे, कांग्रेस के थे, वित्त मंत्री मनमोहन सिंह थे। अडानी को इन्होंने 72 हजार करोड़ का लोन दे दिया क्यों दिया? राजस्थान में 7 हजार करोड़ का समझौता गहलोत के साथ कर लिया। 30 हजार एकड़ जमीन ले ली। क्यों किया? केरल में कांग्रेस की यूडीएफ सरकार के साथ पोर्ट का काम क्यों दिया? महाराष्ट्र में जब कांग्रेस के पास सत्ता थी तब कांग्रेस ने अडानी को पोर्ट का काम क्यों दिया। बंगाल में हल्दिया पोर्ट का काम अडानी को क्यों दिया? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अडानी को काम क्यों दिया, जबकि आदिवासियों ने विरोध किया। अब इसमें बेटा कितना सेट होगा दामाद को कितना भेंट होगा हम क्या जाने।
    स्मृति इरानी, बीजेपी
  •  
     
    राहुल ने किसके विश्वास जताया। राहुल ने मुस्लिम लीग पर विश्वास जताया। 80 के दशक में मुरादाबाद में 83 लोगों को मारने वाली मुस्लिम लीग राहुल जी को बताना होगा कि सेक्युलर कैसे हुई? राहुल जी को आज जवाब देना होगा कि वो राष्ट्रभक्ति की बात करते हैं। तो क्या जेएनयू में जाकर जब भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे दे रहे थे वो क्या राहुल गांधी की देशभक्ति थी? जिस अफजल गुरु ने इस संसद पर हमला किया उस गुरु के संरक्षक को कांग्रेस पार्टी ने अपनी पार्टी का नेता बना दिया। ये राहुल गांधी की देशभक्ति है।
    स्मृति इरानी, बीजेपी नेता
     
    ये तबसे अडानी-अडानी कर रहे हैं तो थोड़ा मैं भी बोल दूं। फोटो मेरे पास भी है। इतना ही खराब है तो जीजाजी उसके साथ क्या कर रहे हैं। पूछना चाहती हूं कि 1993 में मुंद्रा पोर्ट ने कांग्रेस की सरकार ने अडानी को जगह दी तब पीएम कौन थे, कांग्रेस के थे, वित्त मंत्री मनमोहन सिंह थे। अडानी को इन्होंने 72 हजार करोड़ का लोन दे दिया क्यों दिया? राजस्थान में 7 हजार करोड़ का समझौता गहलोत के साथ कर लिया। 30 हजार एकड़ जमीन ले ली। क्यों किया? केरल में कांग्रेस की यूडीएफ सरकार के साथ पोर्ट का काम क्यों दिया? महाराष्ट्र में जब कांग्रेस के पास सत्ता थी तब कांग्रेस ने अडानी को पोर्ट का काम क्यों दिया। बंगाल में हल्दिया पोर्ट का काम अडानी को क्यों दिया? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अडानी को काम क्यों दिया, जबकि आदिवासियों ने विरोध किया। अब इसमें बेटा कितना सेट होगा दामाद को कितना भेंट होगा हम क्या जाने।
    स्मृति इरानी, बीजेपी
     
    पूरी बला की जड़ परिवारवाद है। परिवारवाद की राजनीति की जड़ कांग्रेस पार्टी में हैं। इनके अलांयस के लोग चारा खाते हैं और ये उनके घर मटन खाने चले जाते हैं।
    स्मृति इरानी, बीजेपी
    • राहुल गांधी ने महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दिया... स्मृति इरानी ने लगाए गंभीर आरोप
      केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने लोकसभा में राहुल गांधी के अभद्र इशारे पर उन्हें घेरा। इरानी ने कहा कि सदन के इतिहास में पहली बार इतना अभद्र व्यवहार देखने को मिला।
    •  
      'भारत की हत्या' पर आज संसद में कांग्रेस ने तालियां पीटीं... मणिपुर पर राहुल को सुनकर बरस पड़ीं स्मृति इरानी
      लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के बाद स्मृति इरानी ने कांग्रेस और राहुल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्होंने I.N.D.I.A पर अटैक करते हुए कहा कि आप भारत नहीं हैं क्योंकि भारत भ्रष्ट नहीं है। भारत वंशवाद में नहीं, योग्यता में विश्वास करता है और आज आप जैसे लोगों को यह याद रखने की जरूरत है कि अंग्रेजों से क्या कहा गया था - भारत छोड़ो, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो, योग्यता को अब भारत में जगह मिली है।
      • ​संसद में नजर आया राहुल गांधी का आक्रामक अंदाज, सरकार पर जमकर बरसे
        राहुल गांधी आज संसद में जमकर बरसे। उन्होंने मणिपुर के मुद्दे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी जमकर बाण चलाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी के लिए मणिपुर हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं है। वो वहां अभीतक नहीं गए।
      •  
        रावण दो लोगों की सुनता था, ऐसे ही मोदी... अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के भाषण की 10 बड़ी बातें
        राहुल गांधी ने आज लोकसभा में अपने भाषण के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ अमित शाह और अडानी की सुनते हैं। जैसे रावण केवल मेघनाद और कुंभकर्ण की सुनता था।
      •  
        राहुल गांधी ने महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दिया... स्मृति इरानी ने लगाए गंभीर आरोप
        केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने लोकसभा में राहुल गांधी के अभद्र इशारे पर उन्हें घेरा। इरानी ने कहा कि सदन के इतिहास में पहली बार इतना अभद्र व्यवहार देखने को मिला।
 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement