मंत्रालय में हिंसक घटना की धमकी देने वाला गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

मंत्रालय में हिंसक घटना की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Date : 08-Aug-2023

 मुंबई, 08 अगस्त । मंत्रालय में हिंसक घटना की धमकी देने वाले को पुलिस ने कांदिवली से गिरफ्तार कर लिया है। धमकी देने वाले की पहचान प्रकाश खेमानी के रूप में की गई है। मुंबई पुलिस खेमानी से गहन पूछताछ कर रही है। इस धमकी के बाद मंत्रालय और उसके आस पास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जानकारी के अनुसार

मंत्रालय के कंट्रोल रूम में सोमवार को देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर मंत्रालय में हिंसक घटना होने की धमकी दी। कंट्रोल रूम से इस धमकी की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई और मंत्रालय के आस-पास की सुरक्षा तत्काल बढ़ा दी गई। इसके बाद पुलिस को पता चला कि यह फोन काल कांदिवली इलाके से की गई थी। पुलिस ने मंगलवार को सुबह धमकी देने वाले शख्स प्रकाश खेमानी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement