राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक-2023 आज संसद में पेश किया जायेगा। इसके अलावा अंतर सेवा-संगठन कमान नियंत्रण और अनुशासन विधेयक-2023 तथा भारतीय प्रबंधन संस्थान संशोधन विधेयक-2023 पर लोकसभा में चर्चा की जायेगी। संसद के दोनों सदनों में निजी सदस्य विधेयकों पर भी चर्चा होगी।
