सरकार 2014 से अब तक दो हजार पांच सौ 59 भारतीय मछुआरों और 63 भारतीय नागरिक कैदियों को पाकिस्तान से वापस लाई है। 266 भारतीय मछुआरे और 42 नागरिक अभी भी पाकिस्तान की हिरासत में हैं।
विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने राज्यसभा में लिखित उत्तर में कहा कि इस साल अब तक तीन सौ 98 भारतीय मछुआरों और पांच भारतीय नागरिक कैदियों को वापस लाया गया है।
श्री मुरलीधरन ने कहा कि वर्ष 2008 में 21 मई को हस्ताक्षरित भारत-पाकिस्तान 'कांसुलर एक्सेस पर समझौते' के अनुसार प्रत्येक देश की जेलों में बंद प्रत्येक देश के नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान पहली जनवरी और पहली जुलाई को किया जाता है।
