देश में 24 घंटे में कोरोना के 201 नए मरीज | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

देश में 24 घंटे में कोरोना के 201 नए मरीज

Date : 24-Dec-2022

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (हि.स.)। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 201 नए मरीज सामने आए हैं। इससे ठीक होने वालों की संख्या 183 है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 3,397 है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 4,41,42,791 है। देश में रिकवरी रेट 98.8 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अबतक 220.04 करोड़ टीके की डोज दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में एक लाख 5,044 खुराक दी गई। अबतक 95.12 करोड़ लोगों को दूसरी डोज और 22.36 करोड़ लोगों को एहतिहाती खुराक दी जा चुकी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement