चंदन के तेल के फायदे | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Health & Food

चंदन के तेल के फायदे

Date : 14-Jan-2026

 अगर आप तनाव या डिप्रेशन की समस्या से परेशान हैं तो आपको चंदन के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। चंदन के तेल के अंदर एक रासायनिक कम्पाउंड होता है चंदन के तेल की कुछ बूंदें सूंघने से तनाव की समस्या कम हो सकती है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है-

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको चंदन के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। चंदन के तेल की खुशबू से हार्मोंस एक्टिव होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होने से हार्ट रेट भी ठीक रहता है। इसलिए ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने के लिए चंदन का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।

 सूजन कम होती है-

चंदन के तेल से शरीर में सूजन की समस्या कम होती है। इस तेल में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे सूजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा चंदन का तेल त्वचा की लालिमा को भी कम करता है।

नींद की समस्या दूर करता है-

अगर आपको नींद नहीं आने की समस्या है तो आपको चंदन के तेल से मसाज करवानी चाहिए। इससे अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है। चंदन का तेल केंद्रीय तंत्रिका तंत्र में पैदा होने वाले तनाव को कम करता है। कमजोर याददाश्त को भी ठीक करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद है-

चंदन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है इसका तेल भी कई फायदे करता है। चंदन के तेल से मसाज करने पर कोशिकाओं को ऑक्सीजन मिलता है। और मुहांसों की समस्या भी दूर होती है। चेहरे पर दाग धब्बों को भी चंदन दूर करता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement