26 जनवरी से 26 मार्च तक चलाया जाएगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान : जयराम रमेश | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

26 जनवरी से 26 मार्च तक चलाया जाएगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान : जयराम रमेश

Date : 24-Dec-2022

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (हि.स.)। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के तहत 26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा।

रमेश ने शनिवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यात्रा अपने 108वें दिन आज दिल्ली पहुंची है। 26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। यह भारत जोड़ो का संदेशा हर बूथ और ब्लॉक तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।

रमेश ने कहा कि यह यात्रा चुनावी नहीं है बल्कि विचारधारा आधारित यात्रा है। इसी लिए बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा से दिल्ली में दाखिल हुई है। इस यात्रा में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए।

आज सुबह दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर पर ध्वज हस्तांतरण समारोह हुआ। यहां दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने यात्रा का स्वागत किया। उसके बाद यात्री आगे बढ़ी। दिल्ली के जयराम आश्रम पर यात्री सुबह के 10 :30 बजे कुछ समय के लिए रुके। यहां से फिर यात्री दोपहर एक बजे से लालकिला के लिए रवाना होंगे। जिसके बाद यात्री वीर भूमि, शक्ति स्थल, शांति वन और राजघाट पहुंचेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement