हिप्र के मुख्यमंत्री सुक्खू कोरोना संक्रमित, प्रधानमंत्री से मुलाकात टली | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

हिप्र के मुख्यमंत्री सुक्खू कोरोना संक्रमित, प्रधानमंत्री से मुलाकात टली

Date : 19-Dec-2022

 शिमला, 19 दिसंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात से पहले उनकी कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए सुक्खू की सोमवार को प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट नहीं हो पाई। उन्होंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। साथ पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। 

प्रवक्ता के मुताबिक इस वजह से मुख्यमंत्री का सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उनके सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। उनका आज शिमला वापस लौटने का कार्यक्रम भी रद्द हो गया है। वो हिमाचल सदन में ठहरे हैं। वो जिस मंजिल पर ठहरे हैं, वहां पर किसी भी व्यक्ति के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री चार दिन कोविड-19 प्रोटोकाल पालन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि सुक्खू चार दिन से हिमाचल प्रदेश से बाहर हैं। वह दिल्ली के अलावा राजस्थान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे। सुक्खू ने 11 दिसंबर को हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement