दिल्ली-एनसीआर में कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

दिल्ली-एनसीआर में कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत

Date : 19-Dec-2022

 नई दिल्ली, 19 दिसंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ने के साथ कोहरा पड़ने से लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह घना कोहरा रहा। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा समेत मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलेगी।

हरियाणा, दिल्ली के अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी तापमान गिरा है। राजस्थान में कई जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई इलाकों में शीतलहर चलने का भी अनुमान है। 

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के लिए अभी इंतजार करना होगा। पहाड़ों में ठंड और ठिठुरन में इजाफा होगा लेकिन बर्फबारी की संभावना कम ही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम साफ रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग ने तमिलनाडु कुछ हिस्सों में आज बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक अगले 12 घंटे में अंडमान निकोबार द्वीप समूह, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement