राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को उत्तर बंगाल पहुंचेगी | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को उत्तर बंगाल पहुंचेगी

Date : 18-Dec-2022

 सिलीगुड़ी, 18 दिसंबर (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को उत्तर बंगाल में प्रवेश करेगी, जबकि 21 को यात्रा दार्जिलिंग जिला अंतर्गत विधान नगर पहुंचेगी। यह जानकारी रविवार को यहां सर्किट हाउस में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रदीप भट्टाचार्य ने पत्रकार वार्ता में दी। 

सांसद भट्टाचार्य ने कहा कि आज उत्तर बंगाल के आठ जिलों के नेतृत्व के साथ भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बैठक हुई है। जिसमें भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की 100 दिन हो गए हैं। अब यह यात्रा 18 जनवरी को उत्तर बंगाल में प्रवेश करेगी। वहीं, 21 को यह यात्रा दार्जिलिंग जिला में प्रवेश करेगी। 22 को यह यात्रा बागडोगरा से निकल कर सिलीगुड़ी पहुंचेगी। इसके बाद 23 को सिलीगुड़ी के दागापूर मैदान में एक सभा का आयोजन किया जायेगा। सिलीगुड़ी से यह यात्रा पहाड़ के लिए रवाना होगी। यात्रा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के घर पहुंचकर सम्पन्न होगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement