चाईबासा में आईईडी विस्फोट में जवान घायल | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

चाईबासा में आईईडी विस्फोट में जवान घायल

Date : 10-Dec-2022

 पश्चिम सिंहभूम (झारखंड) , 10 दिसंबर (हि.स.)। पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा क्षेत्र में टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ा में नक्सलियों के खिलाफ जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान शनिवार सुबह आईईडी ब्लास्ट होने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

सर्च ऑपरेशन रेंगड़ा एवं बरकेला क्षेत्र में नक्सलियों को घेरने को लेकर शुरू किया गया है। इस दौरान हुए आईईडी ब्लास्ट में कोबरा का एक जवान घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेजा जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement