गुजरातः भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए राजनाथ, येद्दियुरप्पा और मुंडा पर्यवेक्षक नियुक्त | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

गुजरातः भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए राजनाथ, येद्दियुरप्पा और मुंडा पर्यवेक्षक नियुक्त

Date : 09-Dec-2022

 नई दिल्ली, 09 दिसंबर (हि.स.)। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली ऐतिहासिक सफलता के बाद विधायक दल के के चुनाव के लिए अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। ये तीनों नेता जल्द ही गुजरात जाकर विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया पूरी कराएंगे।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येद्दियुरप्पा और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये तीनों नेता गुजरात जाकर भाजपा विधायकों से विधायक दल के नेता के नाम पर उनकी राय लेंगे। तत्पश्चात, विधायक दल के नेता का नाम घोषित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को 156 सीटों पर जीत हासिल हुई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement