पश्चिमी वायु कमान ने खेलों में उत्कृष्टता के लिए देवन्दा को प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

पश्चिमी वायु कमान ने खेलों में उत्कृष्टता के लिए देवन्दा को प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया

Date : 09-Dec-2022

 एयर वॉरियर कॉर्पोरल ने ताइवान में 24 घंटे अल्ट्रा मैराथन में छठा स्थान हासिल किया

- इससे पहले 24 घंटे में 257.618 किमी. की दूरी तय करके बना चुके हैं राष्ट्रीय रिकॉर्ड 

नई दिल्ली, 09 दिसंबर (हि.स.)। ताइवान में आयोजित 24 घंटे अल्ट्रा मैराथन में वायु सेना के कॉर्पोरल अमर सिंह देवन्दा ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 204.47 किलोमीटर की दूरी तय करके छठा स्थान हासिल किया। पश्चिमी वायु कमान ने उन्हें खेलों में उत्कृष्टता के लिए प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया है।

चीनी ताइपाई एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रा रनर्स की ओर से 24 घंटे अल्ट्रा मैराथन ताइवान के सोचो विश्वविद्यालय में 03 दिसंबर को आयोजित की गई। कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व भारतीय वायु सेना के कॉर्पोरल अमर सिंह देवन्दा ने किया। इसमें 5 देशों के 21 पुरुषों और 10 महिलाओं सहित कुल 31 धावकों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता 03 दिसंबर को सुबह 9 बजे शुरू हुई और 04 दिसंबर को 9 बजे समाप्त हुई। कॉर्पोरल अमर ने 204.47 किलोमीटर की दूरी तय करके छठा स्थान हासिल किया। उन्होंने 24 घंटे के भीतर स्टेडियम में 400-400 मीटर के 510 चक्कर लगाए। 

इससे पहले कॉर्पोरल अमर ने 03 जुलाई को बेंगलुरु में आयोजित एशिया-ओशिनिया 24 घंटे चैंपियनशिप के दौरान 257.618 किलोमीटर की दूरी तय करके एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। उनके नेतृत्व वाली भारतीय टीम चैंपियनशिप में पहले स्थान पर रही। उनके प्रयासों की पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल एस प्रभाकरन ने सराहना की और खेलों में उत्कृष्टता के लिए उन्हें प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement