देश में नही है खाद्यान्न की कोई कमीः गोयल | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

देश में नही है खाद्यान्न की कोई कमीः गोयल

Date : 09-Dec-2022

 नई दिल्ली, 09 दिसंबर (हि.स.)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि देश में खाद्यान्न की कोई कमी नही है और आने वाले वर्षो में भी इसकी कोई कमी नहीं होगी।

शुक्रवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए गोयल ने कहा कि देश में खाद्यान्न की कोई कमी नही है और आने वाले वर्षो में भी इसकी कमी नहीं होने वाली है। 

उन्होंने सदन को कि देश में खाद्यान्न और दालों का पर्याप्त भंडार है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मंत्री समूह स्थिति पर कड़ी नजर रखता है। खाद्यान्न की कमी और महंगाई दोनों मामलों से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह सतर्क है। 

केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि सरकार गरीब लोगों को मुफ्त खाद्यान्न की योजना चला रही है और पिछले दो वर्षों में भूख के कारण किसी की मौत नहीं हुई है।

गोयल ने एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार घर-घर राशन पहुंचाने के नाम पर गड़बड़ी करना चाहती थी लेकिन कोर्ट ने उस पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इस गड़बड़ी को संस्थागत रूप देना चाहती थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement