हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं को खड़गे और राहुल गांधी ने दी बधाई | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं को खड़गे और राहुल गांधी ने दी बधाई

Date : 08-Dec-2022

 नई दिल्ली, 08 दिसंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के चुनाव नतीजों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रदेश की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

खड़गे ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं का बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी आभार जताया है। खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है, गुजरात की जनता का जनादेश भी हम स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिमाचल में अपने ऑब्जर्वर भेज रही है। वहां लोगों से बातचीत कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हिमाचल की जनता को बधाई दी है। राहुल ने आज ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है। राहुल ने कहा कि वह फिर से आश्वस्त करते हैं कि जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला और सचिव तजिंदर बिट्टू को हिमाचल में जल्द सरकार बनाने के लिए सीएम पद के लिए विधायक परामर्श शुरू करने का निर्देश दिया है। मोहाली में कांग्रेस जल्द ही विधायक दल की बैठक बुलाने जा रही है।

कांग्रेस हिमाचल में अभी तक 35 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है वहीं पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि भाजपा 18 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और सात दिनों पर बढ़त बनाए हुए है।

हिन्दुस्थान समाचार/आशुतोष


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement