आईएनएस चिल्का पर प्रशिक्षण ले रहे अग्निवीरों के पहले बैच से मिले वाइस एडमिरल | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

आईएनएस चिल्का पर प्रशिक्षण ले रहे अग्निवीरों के पहले बैच से मिले वाइस एडमिरल

Date : 07-Dec-2022

 नौसेना के पहले बैच में 3000 अग्निवीर शामिल हुए, जिसमें 341 महिलाएं

- महिला अग्निवीरों को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया

नई दिल्ली, 07 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय नौसेना के कार्मिक प्रमुख (सीओपी) वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने आईएनएस चिल्का का दौरा किया। उन्होंने अग्निवीरों के पहले बैच के साथ बातचीत की। उन्होंने महिला अग्निवीरों को शामिल करने के लिए की गई पहल और उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।

वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी को भारतीय नौसेना के नाविकों को प्रारंभिक प्रशिक्षण देने वाले प्रमुख प्रशिक्षण प्रतिष्ठान आईएनएस चिल्का के दौरे पर अग्निवीरों के पहले बैच के प्रशिक्षण की तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। अग्निवीरों का पहला बैच नवंबर के अंत में प्रशिक्षण के लिए शामिल हुआ था। अग्निपथ स्कीम के तहत पहले बैच में 3000 अग्निवीर नौसेना में शामिल हुए हैं, जिसमें 341 महिलाएं हैं। अभी तक केवल सात से आठ ब्रांचों तक ही महिलाएं सीमित हैं लेकिन अब महिला अधिकारियों को नौसेना की सभी ब्रांचों में शामिल करने का ऐलान नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने नौसेना दिवस पर किया है। 

वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने अग्निवीरों के साथ बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने अग्निवीरों को सेवा के अपने पसंदीदा विकल्प के रूप में भारतीय नौसेना को चुनने के लिए बधाई दी। उन्हें भारतीय नौसेना के मूल मूल्यों, राष्ट्र और खुद के लिए उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कर्तव्य, सम्मान, साहस के साथ अपने करियर पथ को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement