प्रधानमंत्री मोदी आज शाम भारत मंडपम में मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो को करेंगे संबोधित | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम भारत मंडपम में मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो को करेंगे संबोधित

Date : 02-Feb-2024

 नई दिल्ली, 02 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 को संबोधित करेंगे। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर सचित्र संक्षप्ति सूचना साझा की है।

भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी शाम साढ़े चार बजे प्रगति मैदान के भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो को संबोधित करेंगे। बताया गया है कि भारत की यह सबसे बड़ी और अपनी तरह की पहली परिवहन-संपर्क प्रदर्शनी (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024) है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement