केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज वृंदावन में, साध्वी ऋतंभरा के वात्सल्य ग्राम जाएंगे | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज वृंदावन में, साध्वी ऋतंभरा के वात्सल्य ग्राम जाएंगे

Date : 31-Dec-2023

 नई दिल्ली, 31 दिसंबर । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के वृंदावन जाएंगे। वो वहां साध्वी ऋतंभरा के वात्सल्य ग्राम जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री शाह के कार्यक्रम को भाजपा के एक्स हैंडल पर साझा किया गया है।



भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, 'केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह वृंदावन, उत्तर प्रदेश में आयोजित 'तीन दिवसीय षष्ठीपूर्ति महोत्सव-परम पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।' वो दोपहर एक बजे वात्सल्य ग्राम में आयोजित इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement