मुंबई एयरपोर्ट से युगांडा के लिए सीधी विमान सेवा 7 अक्टूबर से शुरू होगी | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

मुंबई एयरपोर्ट से युगांडा के लिए सीधी विमान सेवा 7 अक्टूबर से शुरू होगी

Date : 04-Oct-2023

 मुंबई, 04 अक्टूबर । युगांडा एयरलाइंस मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से युगांडा के एंटेबे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बीच सीधी विमान सेवा 7 अक्टूबर से शुरू करेगी। युगांडा एयरलाइंस का ए330-800 नियो विमान सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगा। इस विमान में बिजनेस (20 सीटें), प्रीमियम इकोनॉमी (28 सीटें) और इकोनॉमी (210 सीटें) श्रेणियों में यात्रा की जा सकेगी।

युगांडा एयरलाइंस के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी एडेयो ओलावुई ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 50 वर्षों में पहली बार यह रोमांचक हवाई सेवा शुरू की जाएगी, जिससे भारत और युगांडा नॉन-स्टॉप हवाई सेवाओं के माध्यम से जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि युगांडा एयरलाइंस की सेवा के नेटवर्क को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे यात्री दक्षिण, पश्चिम, मध्य और पूर्वी अफ्रीका तक आराम से यात्रा कर सकते हैं।

एडेयो ओलावुई ने बताया कि उड़ान एक तरफ से लगभग साढ़े पांच घंटे का समय लेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह एयरलाइन मौजूदा व्यवसाय के साथ-साथ भारत और युगांडा के बीच सदियों पुराने व्यापारिक संबंधों में और अधिक उत्साह जोड़ेगी।

युगांडा एयरलाइंस के अधिकारी एचई मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि 2017 से मैं मुंबई से एंटेबे के लिए सीधी उड़ान का सपना देख रहा हूं, जो दोनों देशों के बीच व्यापार, वाणिज्य और पर्यटन को बढ़ावा देगा। मैं अपने सपने को साकार होते देखकर खुश हूं। उन्होंने बताया कि युगांडा एयरलाइंस का विमान यूआर430 शनिवार यानी 07 अक्टूबर को एंटेबे एयरपोर्ट से मुंबई एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगा। वापसी में यूआर431 रविवार 08 अक्टूबर को मुंबई से युगांडा के लिए विमान उड़ान भरेगा। यह विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन जारी रहेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement